Prepaise

प्राइवेसी और नियम

आख़िरी अपडेट: 21 नवंबर 2026

छोटे में

वेबसाइट पर आपसे कोई निजी जानकारी नहीं माँगी जाती। कोई लॉगिन नहीं, कोई फ़ॉर्म नहीं।

कैलकुलेटर और सब्सक्रिप्शन हिसाब में जो भरते हो, वो सिर्फ़ आपके ब्राउज़र में (localStorage) रहता है। हमारे पास नहीं आता। "सब हटाओ" दबाओ या ब्राउज़र डेटा साफ़ करो, तो मिट जाता है।

हम क्या लेते हैं

आप [email protected] पर मेल करते हो, तो आपका ईमेल पता और मैसेज हमारे पास आता है। इसका इस्तेमाल सिर्फ़ जवाब देने के लिए होता है।

वेबसाइट Cloudflare पर चलती है। वेबसाइट चलाने और सुरक्षा के लिए Cloudflare बुनियादी तकनीकी जानकारी (जैसे IP पता और ब्राउज़र का प्रकार) प्रोसेस करता है।

कुकीज़

हम अपनी तरफ़ से कोई ट्रैकिंग कुकी नहीं लगाते। Cloudflare सुरक्षा के लिए ज़रूरी कुकी लगा सकता है।

आपका हक़

अपना भेजा हुआ ईमेल हटवाना हो, तो [email protected] पर लिखो।

वेबसाइट के नियम

Prepaise अभी लॉन्च नहीं हुआ। इस वेबसाइट पर कोई पेमेंट, ऑफ़र या वित्तीय सेवा नहीं है।

वेबसाइट पर बताए गए फ़ीचर प्लान किए गए हैं। लॉन्च तक ये बदल सकते हैं।

कैलकुलेटर और डेमो सिर्फ़ समझाने के लिए हैं। इनके नंबर अंदाज़ा हैं, वादा नहीं।

पैसा सँभालने का काम सिर्फ़ ज़रूरी अप्रूवल और पार्टनर्स के साथ ही शुरू होगा।

धोखे से बचो

हम कोई पेमेंट, कार्ड नंबर, बैंक डिटेल या OTP नहीं माँगते। कोई Prepaise के नाम पर माँगे तो मत देना, और [email protected] पर बताना।

बदलाव

ये पेज अपडेट हो सकता है। ऊपर आख़िरी अपडेट की तारीख़ लिखी है।

संपर्क

[email protected]